{"_id":"66184a4b37d7b81c470f8527","slug":"panic-broke-out-among-the-farmers-after-seeing-the-tiger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-117724-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ को देख किसानों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ को देख किसानों में मची भगदड़
विज्ञापन
हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मढ़िया सड़क के पास गन्ना खेत में छिपे बाघ की सूचना मिलने पर जांच करने
ममरी। हैदराबाद क्षेत्र के गांव मढ़िया सड़क में बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में बाघ को विचरण करते देखा गया। बाघ को देख खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पगचिह्नों के मिलने की पुष्टि की है। टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।
ग्रामीण मेवालाल के खेत में बाघ दिखने के बाद किसानों ने आग जलाकर भगाने की कोशिश की। इसके बाद बाघ फिर गन्ने के खेत में घुस गया। गनीमत रही कि बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया। मढ़िया निवासी किसान उमर, अल्लीपुर निवासी पंकज मिश्र, गोलू कश्यप और मुकेश सिंह ने लगातार कई महीने से बाघ की मौजूदगी बताई है।
सूचना पर पहुंचे मोहम्मदी महेशपुर रेंज के डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, मित्र पाल तोमर, माया प्रकाश आदि वन कर्मियों ने निरीक्षण कर बाघ के पगचिह्नों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए वन विभाग की दो टीमें गठित कर दी गईं हैं। खेतों में दो कैमरे भी लगाए गए हैं। वन कर्मियों की टीम निगरानी में लगा दी है।