{"_id":"6499dc75bc840942c10a6244","slug":"panchayat-secretary-took-out-money-without-work-lakhimpur-news-c-4-1-192386-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना काम पंचायत सक्रेटरी ने निकाल लिया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना काम पंचायत सक्रेटरी ने निकाल लिया पैसा
विज्ञापन
धौरहरा। ब्लॉक ईसानगर की ग्रामसभा चंद्रहासा खुर्द की प्रधान गोमती देवी उर्फ कुसुमा देवी का आरोप है कि बदालीपुर के पंचायत सेक्रेटरी हरिवंश लाल ने बिना बताए 77 हजार रुपये की निकासी कर ली।
विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना का कार्य दिखाकर कौशांबी इंटरप्राइजेज के नाम से पेमेंट भी करवा लिया। इसकी भनक जब ग्राम प्रधान गोमती देवी के पुत्र अतुल त्रिपाठी को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी चाही। आरोप है कि सेक्रेटरी ने प्रधान पुत्र से अभद्रता करते हुए धमकी दी। प्रधान गोमती देवी उर्फ कुसमा देवी ने इस मामले को लेकर 31 मई को सीडीओ को प्रार्थनापत्र भी दिया है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उधर, सेक्रेटरी हरिवंश लाल ने बताया कि प्रधान के आरोप झूठे और निराधार हैं।
बीडीओ ईसानगर नीरज ने बताया कि सीडीओ इस प्रकरण की जांच करा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।