फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat assistants opposed e-khasra investigation

Lakhimpur Kheri News: ई-खसरा पड़ताल का पंचायत सहायकों ने किया विरोध

Wed, 20 Aug 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants opposed e-khasra investigation
कलक्ट्रेट में जिला​धिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे पंचायत सहायक। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंचायत सहायकों को ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) का काम सौंपा गया है। इसका विरोध जताते हुए वे कलक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचे। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शर्तों के साथ काम करने की बात कही। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे लोग काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ये भी बताया कि ई-खसरा पड़ताल के लिए लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों से कराने निर्देश हैं। सर्वेयर चयन व प्रोत्साहन की व्यवस्था की जा रही है, जिसका खर्चा कृषि विभाग करेगा। पंचायत सहायकों को भी सर्वेयर के रूप में लिया जा रहा है, जो गलत है। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश इसको लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि वह लोग यह काम नहीं कर पाएंगे। उनके पास उचित तकनीकी मोबाइल फोन नहीं है। फील्ड में जाने से सचिवालय का संचालन बाधित होगा।
विज्ञापन

प्रति गाटा या प्रति प्लॉट के हिसाब से जो राशि तय है वह बहुत कम है। पंचायत सहायकों के मूल कार्य जैसे सचिवालय संचालन, जनसेवा केंद्र, पत्राचार, रिकॉर्ड संधारण आदि प्रभावित होंगे। इस दौरान पंचायत सहायक यूनियन के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी सहित ललित कुमार, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र, शशि देवी, अमन बाजपेई, सचिन, शोभा, ओमकार, गुरजीत, जसवंत, नैंसी, वर्तिका, शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन शर्तों पर कर सकते हैं काम
-पंचायतों ने ज्ञापन में कहा कि उच्च गुणवत्ता का मोबाइल फोन और प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय दिया जाए। क्रॉप सर्वे खेतों में जाकर करना है। मौजूदा समय बारिश का सीजन व जंगली जीव-जंतुओं का खतरा है। ऐसे में अगर काम के दौरान अगर किसी की मौत होती है परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
----------
एसडीएम, बीडीओ को ज्ञापन सौंप बताई परेशानियां

पलियाकलां। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पलिया ब्लाॅक से संबंधित पंचायत सहायकों ने पहले ब्लाॅक और फिर तहसील पहुंचकर अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार व बीडीओ को सौंपे हैं, जिनमें पंचायत सहायकों से डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य न लिए जाने के साथ ही इस कार्य को लेकर चार सूत्रीय मांगों को भी रखा गया है।

साथ ही क्राॅप सर्वे खेतों में करना है और ऐसे में जंगली जीव जंतुओं का खतरा भी रहता है, इसको देखते हुए दस लाख रूपए का बीमा विशेष आर्थिक राशि व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। इस दौरान रामनिवास, भाग्यश्री, पूजा भारती, सोनी देवी, सुष्मिता सिंह, ज्योति, पूनम, संगीता, सुहानी वर्मा समेत बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed