फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Panchayat assistants are learning how to apply for government schemes.

Lakhimpur Kheri News: पंचायत सहायक सीख रहे सरकारी योजनाओं का आवेदन करना

Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants are learning how to apply for government schemes.
लखीमपुर खीरी। पंचायत भवनों में तैनात पंचायत सहायक अब ग्रामीणों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधा मुहैया कराने आएंगे। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कराएंगे। इसके लिए पंचायत सहायकों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अर्जुनपुरवा के इंस्टीट्यूट में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के अलावा वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं के आवेदन के लिए जनसेवा केंद्र, कस्बों व शहरों को दौड़ना पड़ता था। गांव वाले गांव से ही आवेदन कर सकें इसके लिए पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पंचायत सहायकों की ट्रेनिंग शुरू कराई गई है, ताकि गांव में यह व्यवस्था जल्दी शुरू हो सके।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि सीएससी सर्विस प्लस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट प्रशिक्षण पंचायत सहायकों व सचिवों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ योजनाओं के आवेदन के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने शेड्यूल के अनुसार पंचायत सहायक प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच कर प्रशिक्षण लें। पंचायत सहायकों की उपस्थिति आधार ओटीपी के माध्यम से की जाएगी। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर पंचायत सहायकों से प्रशिक्षण का खर्च वसूला जाएगा। एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि शेड्यूल के अनुसार पंचायत सहायक व सचिवों को प्रशिक्षण स्थल पर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed