Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   palika board meeting

गोला: बोर्ड बैठक में पालिका विस्तार का प्रस्ताव पास

Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
palika board meeting
नगर पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष और सदस्य। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की बोर्ड मीटिंग में पालिका सीमा विस्तार का प्रस्ताव शनिवार को पारित हो गया। बैठक के दौरान काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित व पालिका सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर पालिका की सीमा विस्तार के लिए लखीमपुर रोड पर कोटवारा गेट तक, कोटवारा गेट से कृषक समाज इंटर कॉलेज के फार्म होते हुए गोला बाईपास रोड पर हरिसेवक शुक्ल की बाग होते हुए मोहम्मदी रोड पर सत्यप्रकाश अग्रवाल के फ्लोर मिल तक, मोहम्मदी रोड फ्लोर मिल से गोला बाईपास रोड पर बहेरा गांव के सामने पुलिया तक, बहेरा गांव की पुलिया से खुटार रोड पर विजय कुमार माहेश्वरी के पेट्रोल पंप तक, खुटार रोड पर माहेश्वरी पेट्रोल पंप से बांकेगंज रोड तहसील कार्यालय के पश्चिमी किनारे तक, तहसील कार्यालय से बांकेगंज रोड से कुकरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग, नगर पालिका की पुरानी सीमा तक, कुकरा रेलवे क्रासिंग से जिंदबाबा होते हुए अलीगंज रोड पर गोकरननाथ मंदिर तक, अलीगंज रोड पर गोकरननाथ मंदिर से लक्ष्मनजती के पूरबी छोर तक, लक्ष्मनजती से लखीमपुर रोड पर कोटवारा गेट तक सीमा विस्तार का प्रस्ताव पारित हुआ।
यह ही यह निर्णय भी हुआ कि उक्त सीमाओं में पड़ने वाला जंगल का क्षेत्र सीमा के अंदर होते हुए भी बाहर माना जाएगा। संचालन प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी ने किया।
विज्ञापन

कार्यवाही रजिस्टर पर पहले हस्ताक्षर करने का विरोध
पालिका बोर्ड मीटिंग के कार्यवाही रजिस्टर पर पहले हस्ताक्षर करने का सदस्य पंकज गुप्ता और आनंद सोनी ने विरोध किया। कहा-कार्यवाही लिखी जाए, तब हस्ताक्षर करेंगे। बाद में सहमति बनी कि बैठक में ही कार्यवाही लिखकर सुनाकर बंद की जाएगी। इसके बाद सदस्यों ने हस्ताक्षर किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग: अगली बैठक से पूर्व दिया जाए सभी बिंदुओं का जवाब
बोर्ड की बैठक शुरू होते ही पहले से विरोध कर रहे डेढ़ दर्जन सदस्यों का कहना था कि उनके दिए गए प्रस्तावों पर कार्य नहीं किया जाता है। पालिका में घपले की आशंका वश वह 14 बिंदुओं पर जवाब मांग चुके हैं, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी उन्हें संतुष्ट नहीं किया गया। पंकज गुप्ता ने जोर देकर कहा कि इस बैठक में तो हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन अगली बैठक से पूर्व उन्हें मांगे गए सारे बिंदुओं का जवाब मिल जाना चाहिए।

पालिका के दो सदस्य रहे अनुपस्थित
नगर पालिका परिषद में चुनाव से 25 और शासन से नामित पांच कुल 30 सदस्य हैं। बोर्ड की बैठक में अन्नू शुक्ला और फरहा नाज के बाहर होने से वह बैठक में नहीं पहुंच सके। 28 सदस्यों की उपस्थिति में बोर्ड की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed