फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia sugar mill personnel salaries, bonuses for performance

पलिया चीनी मिल कर्मियों का वेतन, बोनस के लिए प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2015 11:07 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Palia sugar mill personnel salaries, bonuses for performance
पलिया चीनी मिल के कर्मियों ने मंगलवार को वेतन और बोनस की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। इसके बाद सभी कर्मी गेट नंबर 5 के पास पहुंचे और वहां प्रदर्शन, नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चीनी मिल की चार यूनियनों ने संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार कर गेट नंबर पांच के पास प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद धरने पर सभी कर्मी बैठ गए। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है और बोनस भी नहीं। कर्मी मिल की तरक्की को रात दिन एक करते हैं लेकिन मिल प्रबंधन उनकी ओर ध्यान नहीं देेता है। कहा कि यह अन्याय है और इस अन्याय को मिल प्रबंधन को बंद करना होगा और कर्मी हित में कार्य करने होंगे। उन्होंने मांग की कि वेतन प्रतिमाह 10 तारीख को दिया जाए और पिछले साल की तरह 11.67 बोनस प्रतिशत दिवाली से पूर्व दिया जाए, सितंबर माह का वेतन 13 अक्तूबर 2015 को ही दिया जाए। कहा कि मिल प्रबंधन ने अगर मांगें नहीं मानी तो इसी तरह आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने में  शारदा  चीनी मिल मजदूर संघ के मंत्री सलीम अंसारी, शारदा प्रगतिशील चीनी मिल मजदूर यूनियन के मंत्री हीरालाल गिरी, चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष नंद किशोर तिवारी, मंत्री राजेश कुमार तिवारी, शारदा वर्क्स एसोसिएशन के मंत्री निर्भय नरायन सिंह,  संजय यादव, परशुराम प्रजापति, मनोज सिंह समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। देरशाम तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी था। चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन के भीतर सितंबर माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed