फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia Palikadhyksh registered a case of murder

पलिया पालिकाध्यक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Sep 2015 12:02 AM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 23 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Palia Palikadhyksh registered a case of murder
ठेकेदार के बेटे की मौत के मामले में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने साजिश रचकर हत्या करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना वाले दिन से ही हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। गुप्ता के खिलाफ ठेकेदार रमेश चन्द्र मिश्रा ने अनियमितता के मामले में लोकायुक्त से शिकायत की थी। रमेश मिश्रा ने इसी के चलते बेटे योगेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए भीरा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अब यह मुकदमा डीएम के निर्देश पर लिखा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अहिरान निवासी रमेश चंद्र मिश्रा ने 19 सितंबर को भीरा थाने में तहरीर देकर कहा था कि उनका बेटा योगेश 15 सितंबर को लखीमपुर गया था। वहां से जब वह रात में वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। अगले दिन 16 सितंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे योगेश का शव थाना भीरा क्षेत्र में मलूकापुर के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में बाइक के ऊपर पड़ा मिला। घटना वाले दिन वह और उनकी पत्नी अहमदाबाद (गुजरात) गए हुए थे। वहीं से रात भर वे बेटे का मोबाइल मिलाते रहे, मगर नंबर नहीं लगा। सुबह 5.30 बजे यह नंबर मिला तब किसी ने उनके बेटे की मौत की जानकारी दी थी। योगेश का पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था। तहरीर में रमेश मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष और उनके साथियों पर हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर मंगलवार को वह डीएम से मिले, इसके बाद डीएम के निर्देश पर भीरा थाना पुलिस ने पालिकाध्यक्ष और उनके साथियों पर साजिश कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें साथियों की संख्या और नामों का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed