फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pakistan's effigies were also burnt, burnt candles

पाकिस्तान के पुतले फूंके, कैंडल जलाईं

Thu, 22 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigies were also burnt, burnt candles
व‌िरोध प्रदर्शन
गोला, पलिया, मोहम्मदी, निघासन, मितौली में हुए प्रदर्शन, शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

कश्मीर में हुई आतंकी घटना के खिलाफ प्रदर्शन और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। जिले के गोला, पलिया, मोहम्मदी, निघासन, मितौली और धौरहरा में भी जमकर प्रदर्शन हुए और पाकिस्तान तथा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले फूंककर नाराजगी जताई गई, वहीं शहीद हुए सैनिकों को मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। 
शहर में ऑल इंडिया युवा स्वर्णकार महासभा ने और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। उधर गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के साथ युवाओं ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सदर चौराहे पर पुतला फूंका। वहीं माया मेमोरियल सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, मां शारदे विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मोमबत्तियां जलाकर और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसारपुर। युवाओं की टोली ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और नवाज शरीफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाक का पुतला पूंका।
अलीगंज। मूड़ा सवारान के चौराहे पर लोगों ने पाक के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
जंगबहादुरगंज। ग्राम भोगीपुर मनी में जय मां दुर्गा पूजा एवं देवस्थान जीर्णोद्धार समिति ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का पुतला फूंका।
बरवर। नगरवासियों ने मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।
मैलानी। युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्ला लाल बहादुर शास्त्री के सदस्य प्रीतपाल सिंह पाली के नेतृत्व में बाईपास तक कैंडल मार्च निकाला गया।

बांकेगंज। गांव छेदीपुर के ग्रामीणों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
सिकंद्राबाद। व्यापारी एवं प्रधानों ने कस्बा चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस मौके पर हरद्वारी लाल वर्मा, मौन मिश्रा, राकेश दीक्षित, संगम मिश्रा, सर्वजीत वर्मा, रामू पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed