फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Painted keelback snake seen in Dudhwa after 117 years

Lakhimpur Kheri: यूपी में 117 साल बाद दुधवा में दिखा पेंटेड कीलबैक सांप, 1839 में इस प्रजाति की हुई थी खोज

Tue, 08 Oct 2024 04:50 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

दुर्लभ प्रजाति का पेंटेड कीलबैक सांप पहली बार 1907 में फैजाबाद में देखा गया था। इसके बाद अब यह दुखवा में मिला है। हालांकि यह मरा पाया गया। माना जा रहा है कि दुधवा में इस प्रजाति के और सांप हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Painted keelback snake seen in Dudhwa after 117 years
दुधवा में मृत मिला पेंटेड कीलबैक सांप - फोटो : वन विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार और 117 साल बाद उत्तर प्रदेश में पेंटेड कीलबैक सांप की प्रजाति मिली है। हालांकि, यह सांप मृत अवस्था में पाया गया। इसकी खोज सबसे पहले भारत में डॉ. थियोडोर कैंटर ने वर्ष 1839 में की थी। उत्तर प्रदेश में इसकी उपस्थिति की आखिरी पुष्टि 1907 में फैजाबाद क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन


दुधवा के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि पेंटेड कीलबैक (जेनोक्रोफिस सेरासोगास्टर) एक दुर्लभ गैर विषैला सांप है। इसको नकउहा नाले के पास मृत अवस्था में पाया गया है। यह एक ऐसी जगह है, जहां अक्सर हाथी आते-जाते रहते हैं। माना जा रहा है कि उनके पैरों के नीचे आकर यह दुर्लभ सांप मरा होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीवविज्ञानी विपिन कपूर सैनी और अपूर्व गुप्ता ने अपने फील्डवर्क के दौरान इस सांप को दीमक के पहाड़ के पास पाया। उन्होंने वैज्ञानिकपत्रों की गहन समीक्षा के माध्यम से इसकी पहचान करने से पहले नमूने का सावधानीपूर्वक विश्लेषण और दस्तावेजीकरण किया। शरीर पर अलग-अलग निशान और स्केल पैटर्न की मौजूदगी से पुष्टि हुई कि यह पेंटेड कीलबैक सांप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

डीडी ने बताया कि दुधवा में कई ऐसी प्रजातियां हैं, जिनके बारे में किसी को पता नहीं है। इस साल दुधवा में दो खोज सृप प्रजाति में हुई हैं। इसमें अहेतुल्ला प्रसीना ग्रीन वाइन स्नेक प्रजाति का ब्राउन वाइन सांप बांकेताल क्षेत्र में पाया गया था। इसके बाद अब पेंटेड कीलबैक प्रजाति के सांप के दुधवा में होने की पुष्टि हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह 117 साल पुरानी प्रजाति दुधवा में पनपने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed