फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Padhua police sent seven accused to jail

Lakhimpur Kheri News: पढुआ पुलिस ने सात आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 05 Apr 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Padhua police sent seven accused to jail
रमियाबेहड़। पढुआ थाना पुलिस ने युवती को भगाने के आरोप में युवक का अपहरण करने और उसकी पिटाई के बाद शारदा नहर में फेंकने की घटना के आरोपियों को जेल भेज दिया है। सात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। शनिवार की देर शाम एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव भी नहर से ही बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि लड़की भगाने के आरोप में तीन अप्रैल की दोपहर गांव सरपतहा डंडूरी निवासी 19 वर्षीय रमेश कश्यप उर्फ छोटू पुत्र राम आसरे कश्यप को लोगों ने अपहरण कर शारदा नहर की पटरी पर लाकर उसकी जमकर पिटाई के बाद बैरिया पुल से नहर में फेंक दिया था। स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ टीम ने नहर में काफी तलाश के बाद घटना के तीसरे दिन शनिवार की शाम सात बजे के बाद शव नहर से ही बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल वकीमुद्दीन, आसिफ, जलीस, वसीमुद्दीन निवासी डंडूरी, हकीमुद्दीन, सरताज व सालिम निवासी करमूपुरवा (झंडी) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन की मशक्कत के बाद शव नहर से ही बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। - पुष्पराज कुशवाहा, पढ़ुआ थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed