{"_id":"5f906ed48ebc3e9be6020141","slug":"paddy-purchase-lakhimpur-news-bly424199093","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लेखपाल बिकवाएंगे किसानों का धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लेखपाल बिकवाएंगे किसानों का धान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद में गड़बड़ियों को रोकने और किसानों का धान खरीदने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कड़े निर्देश दिए जाने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम को गाइडलाइन जारी की है। तहसील क्षेत्र के प्रत्येक क्रय केंद्र पर लेखपालों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं, जो किसानों का धान बिकवाने में मदद करेंगे। केंद्रों पर बिचौलियों/दलालों की भूमिका पाए जाने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र की राइस मिलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा है कि एसडीएम समेत तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा धान क्रय केंद्रों का नियमित तौर पर आकस्मिक निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों के अलावा केंद्र प्रभारी से मोबाइल नंबर लेकर किसानों से वार्ता की जाए। मंडियों में प्रतिदिन निरीक्षण करवाएं और किसानों को धान बेचने में समस्या न आए। डीएम ने कहा है कि यदि किसी केंद्र प्रभारी द्वारा नियम विरुद्ध धान खरीदने में लापरवाही बरती जा रही है और बिचौलियों की भूमिका है तो तत्काल संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित कराई जाएगी। डीएम ने मंडियों में नीलामी का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। तहसील क्षेत्र के राइस मिलों में उपलब्ध धान/चावल के स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। तहसील स्तर पर गठित कमेटी को सप्ताह में एक बार सभी केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करके शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तहसील स्तर पर धान खरीद प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। ताकि तहसील स्तर पर ही किसानों की समस्या का समाधान हो सके। संवाद
राजापुर मंडी में एनसीसीएफ के क्रय केंद्र पर मिली गड़बड़ी
लखीमपुर खीरी। एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को राजापुर मंडी में संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और आढ़त पर की जा रही नीलामी को देखा। एसडीएम के आने की भनक लगते ही क्रय केंद्र प्रभारियों और आढ़तियों में खलबली मच गई। एनसीसीएफ के क्रय केंद्र पर धान की तौल बंद मिली और अभिलेखों की जांच में कई गड़बड़ियां भी मिलीं हैं। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
राजापुर मंडी में एसडीएम सदर ने विपणन शाखा, पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई और एनसीसीएफ के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर हुई खरीद के बारे में केंद्र प्रभारियों से जानकारी ली और अभिलेखों का सत्यापन किया। इसमें एनसीसीएफ के क्रय केंद्र पर तौल बंद मिली, जिसके जवाब में केंद्र प्रभारी ने बारदाना उपलब्ध न होने की बात कही। एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन किया, तो बारदाना न होने की बात झूठी निकली। इस पर केंद्र प्रभारी कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बावजूद एसडीएम ने दूसरे केंद्र से बारदाना उपलब्ध कराया और किसानों का धान खरीदने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने आढ़तियों के यहां नीलामी का जायजा लिया, जहां पर 1400 से 1600 रुपये तक धान बिका। इस दौरान मंडी सचिव रामबाबू शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मंडी के बाहर गांव गौरिया और सिसांवा कला में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
-
तहसील क्षेत्र के सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को रोस्टर बनाकर खरीद करने के निर्देश दिए हैं। छोटे किसानों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी किसान का पंजीकरण होने पर भी क्रय केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा रहा है, तो वह हमारे नंबर 9454416567 पर शिकायत कर सकता है। उनके धान की खरीद सुनिश्चित कराई जाएगी।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर