{"_id":"5f8896bb8ebc3e7503113ac2","slug":"paddy-purchase-lakhimpur-news-bly4235168123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंचे विधायक, केंद्र प्रभारियों को लताड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की शिकायत पर मंडी पहुंचे विधायक, केंद्र प्रभारियों को लताड़ा
विज्ञापन
मोहम्मदी नवीन मंडी स्थल पर धान की खरीद न होने की शिकायत पर पहुंचे विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह। स
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न खरीदे जाने की शिकायतों पर गुरुवार को भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे और वहां तमाम अनियमितताएं देखकर कई केंद्र प्रभारियों को जमकर लताड़ा। विधायक ने एसडीएम स्वाति शुक्ला को मंडी में बुलवाया और सभी केंद्र प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो किसान मानक के अनुरूप धान लाता है उसका धान तत्काल खरीदा जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धान खरीद सेंटरों पर 15 दिन के बाद भी किसानों का धान न खरीदे जाने की लगातार शिकायतों पर मंडी पहुंचे विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अचानक मंडी परिसर पहुंचे और बगैर तौले किसानों का धान जमीन पर पड़ा देख खफा हो गए। कुछ ही देर में कई किसानों ने विधायक को घेर लिया और अपनी पीड़ा सुनाने लगे। इसके बाद उन्होंने केंद्र प्रभारियों को जमकर लताड़ा। विधायक ने कहा कि जो किसान मानक के अनुरूप धान ला रहे हैं उनकी तत्काल खरीद सुनिश्चित की जाए। जो केंद्र प्रभारी इसमें लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीएम स्वाति शुक्ला को मंडी परिसर बुलवाया और जिन किसानों का धान जमीन में पड़ा है उन किसानों की तत्काल सूची तैयार करवाकर एसएमआई को सौंपते हुए खरीद करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, बरबर मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय, नगर महामंत्री रवि शुक्ला, नीरज रस्तोगी, दिनेश गुप्ता, सत्य प्रकाश शुक्ला, मनोज गुप्ता, रजनीश बाजपेई, गुड्डू गुप्ता, रामकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी तमाम बहाने बनाकर धान खरीदने से इंकार कर रहे हैं जिस पर वह आज मंडी पहुंचे और हकीकत देखी। अब अगर किसानों का धान खरीदने में लापरवाही हुई तो वह मुख्यमंत्री को अवगत कराकर धान न खरीदने वाले केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे। -लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक