फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy purchase

धान खरीद से संबंधित शिकायतें खाद्य प्रकोष्ठ में दर्ज कराएं किसान

Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
Paddy purchase
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद में अभी तेजी नहीं आ पा रही है, जिससे किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने धान क्रय नीति को प्रभावी ढंग से लागू कराने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए खाद्य प्रकोष्ठ की स्थापना की है। किसान अपने क्षेत्र के एसडीएम के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर सीधे उच्चाधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक शिकायत दर्ज की जाएंगी, जिसके लिए कैंप कार्यालय के फोन नंबर 05872-258715, डीएम के सीयूजी नंबर 9454417558, एडीएम के सीयूजी 9454417629, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नंबर 7839565133 पर फोन करना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि धान खरीद नियंत्रक प्रकोष्ठ कार्यदिवसों में कार्यालय समय में सक्रिय रहेगा। सभी तहसीलों के एसडीएम के सीयूजी नंबर पर फोन करके किसान अपनी धान खरीद से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा एआर कोआपरेटिव के नंबर 9412977684, पीसीएफ के प्रबंधक के नंबर 9415518149, कल्याण निगम के प्रबंधक के नंबर 8318750742, एसएफसी के प्रबंधक के नंबर 9415016452, एग्रो के प्रबंधक के नंबर 9616946129, एफसीआई के प्रबंधक के नंबर 9457955550, पीसीयू के प्रबंधक के नंबर 9450471170, एनसीसीएफ के प्रबंधक के नंबर 9415563512, एएमओ गोला/मोहम्मदी के नंबर 9792275964, एएमओ सदर/धौरहरा/मितौली के नंबर 9454843833, एएमओ पलिया/निघासन के नंबर 8707636212 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि किसानों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तुरंत गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाएगा। जांच में दोषी मिलने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed