फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Paddy procurement centers will be investigated

धान खरीद केंद्रों की होगी जांच

Thu, 23 Sep 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement centers will be investigated
demo photo - फोटो : अमर उजाला

सरकारी भवन की अनुपलब्धता का देना होगा प्रमाण पत्र, शासन के निर्देश पर डीएम ने जांच कमेटियां गठित कीं

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद शुरू होने से पहले प्रस्तावित 114 क्रय केंद्रों की जांच कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी हैं।
सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने के लिए मानक निर्धारित किए हैं। इसमें सरकारी भवनों में क्रय केंद्र खोलने को प्राथमिकता दी गई है। पिछले वर्षों में कुछ एजेंसियों ने निजी व प्राइवेट स्थानों पर क्रय केंद्र खोले थे। जहां कई प्रकार की गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। इस बार शासन ने धान खरीद शुरू होने से पहले क्रय केंद्रों की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस पर डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है। क्रय केंद्र जांच टीम के निशाने पर होंगे। जहां धान की आवक कम रहती है या फिर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित धान क्रय केंद्र के क्षेत्र में धान की पैदावार एवं आवक, कर्मचारियों व धान खरीद के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता, प्रस्तावित स्थल पर सरकारी भवन की उपलब्धता की जांच की जाएगी। साथ ही निजी और प्राइवेट स्थल में प्रस्तावित होने पर मुख्य मार्ग, आवागमन की सुविधा, भवन किराएदारी की स्थिति एवं धान भंडारण की सुविधा की स्थिति की पड़ताल होगी। साथ ही सरकारी भवन की अनुपलब्धता का प्रमाण पत्र भी देना होगा। औचित्य परीक्षण में स्थानीय दो प्रगतिशील किसानों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतों की जांच के लिए कमेटी बनाई

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने मूल्य समर्थन योजना के तहत तहसील स्तर पर धान खरीद सुचारु रूप से कराने व प्रभावी अनुश्रवण के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की हैं। इसमें क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/ विपणन निरीक्षक, एडीसीओ, संबंधित मंडी सचिव, कृषि विभाग के अधिकारी, बांट माप विभाग के अधिकारी, क्रय एजेंसी का एक प्रभारी, एसडीएम द्वारा नामित दो प्रगतिशील किसान सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed