{"_id":"61d093f6c9b1da56050bf344","slug":"overloaded-truck-hit-by-high-tension-line-driver-dies-lakhimpur-news-bly471106087","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ओवरलोड ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ओवरलोड ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
चरनजीत (फाइल फोटो)
नौगवां केंद्र से गन्ना भरकर बेलरायां चीनी मिल जा रहा था चालक
बिजली के झूलते तार लोगों की जिंदगी के लिए बने हैं खतरा
निघासन। नौगवां गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भर कर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। ट्रक में करंट उतरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पंजाब प्रांत निवासी चरणजीत सिंह (50) यहीं पर रह कर ट्रक ड्राइवर का काम करता है। वह दौलतापुर के नौगवां गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भरकर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बेलरायां चीनी मिल के लिए जा रहा था। इसी दौरान बम्हनपुर और नौगवां के बीच झूलते तार की चपेट में ट्रक आ गया जिससे उसमें करंट उतर आया और चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बिजली के तार झूल रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से की लेकिन तारों को सही नहीं किया गया। उधर, ऊपर तक गन्ने से भरे ट्रकों के निकलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।