फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Overloaded cane vehicles and four-wheeler jam

ओवरलोड गन्ना वाहन और चौपहिया वाहनों से लगा जाम

Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Overloaded cane vehicles and four-wheeler jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
ट्रक यूनियन से सिनेमा चौराहे तक घंटों जूझते रहे लोग 
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना वाहन और चौपहिया वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा किए जाने से भीरा रोड पर सिनेमा चौराहे से चीनी मिल के आगे ट्रक यूनियन तक एक किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। लगभग दो घंटे बाद इस लंबे जाम पर पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। हालांकि इस जाम में सैकड़ों चौपहिया और दोपहिया वाहन फंसे रहे।

चीनी मिल बंद होने वाली है, जिसके कारण गन्ना वाहनों की आवाजाही भीरा रोड पर बढ़ गई है। वहीं भीरा रोड पर रोड किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण रविवार दोपहर साढे़ बारह बजे जाम लग गया। एक किलोमीटर लंबा जाम सिनेमा चौराहे से ट्रक यूनियन के सामने तक लगा रहा। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटा बाद जाम खुलवाया। लेकिन इसके बाद तीन बजे के बाद फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आड़े-तिरछे वाहनों के कारण रोडवेज बस, प्राइवेट बस के साथ ही सैकड़ों गन्ना वाहन, डनलप, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और ट्रक जाम में फंसे रहे। जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों से पलिया आने वाले यात्री भी ट्रक यूनियन से लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चलकर शहर पहुंचे। सिनेमा चौराहे पर पुलिसकर्मी और चीनी मिल के प्राइवेट गार्ड घंटों जाम को खुलवाते रहे। चार बजे तक पूरी तरह से जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed