{"_id":"6862cf4cccb0a4fed30b3d04","slug":"out-of-912-registered-school-vehicles-97-are-not-fit-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149403-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पंजीकृत 912 स्कूली वाहनों में 97 की फिटनेस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पंजीकृत 912 स्कूली वाहनों में 97 की फिटनेस नहीं
Mon, 30 Jun 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे। इससे पहले परिवहन विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को पत्र जारी कर अपने वाहनों की फिटनेस करा लेने के निर्देश दिए थे।
बावजूद, विभाग में पंजीकृत 912 स्कूली वाहनों में 97 ने फिटनेस नहीं कराई है। अब विभाग अभियान चलाकर जांच करेगा। अनफिट मिलने पर सीज की कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि अनफिट वाहन बच्चों के लिए खतरा साबित हो सकते है। हालांकि, विभाग पहले ही ऐसे वाहनों पर सख्ती दिखा चुका है। फिर भी वाहन स्वामियों ने फिटनेस कराने की जरूरत नहीं समझी।
एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि मंगलवार से 15 दिनों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर कोई वाहन अनफिट मिलता है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन, वाहन स्वामी, चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहन को सीज भी किया जाएगा।