फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Orange alert issued... severe heat wave will continue, stay safe

Lakhimpur Kheri News: ऑरेंज अलर्ट जारी... चलेगी तेज लू, बचकर रहें

Sun, 16 Jun 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Orange alert issued... severe heat wave will continue, stay safe
तेज धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह निकली युवतियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी का कहर जारी है। लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग ने 17 जून तक दिन में ऑरेंज तो रात में येलो जारी किया है। कहा गया है कि दिन में तेज लू चलेगी और रात का पारा भी चढ़ा हुआ रहेगा।
विज्ञापन

जिलेवासी भीषण गर्मी से बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार पहुंच चुका है। न्यूनतम मापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जो 31 के पार हो गया। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार होने के आंशका है, जो वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। दो दिन जिले में और भीषण गर्मी के आसार हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही निजी और सरकारी अस्पताल मरीजों से फुल हैं। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोगों को जीना दूभर हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। इधर, लू और तेज धूप की वजह से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। तापमान की वजह से अंकुरण प्रभावित हो रहा है। तापमान अधिक होने के कारण फसल जल्दी सूखने लगती है और पौधों की विकास रुक जाता है। फूल की कली और फल सूख जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भीषण गर्मी और धूप में यह रखे सावधान
दोपहर को लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
हल्के रंग के ढीले एवं पूरे सूती कपड़े पहनें।
धूप में जाते समय सिर को कपड़े टोपी या छतरी से ढंके
पानी साथ लेकर निकले और समय-समय पर पानी पीते रहे।
दोपहर को जानवरों को चराने से बचें और उनको भी पर्याप्त तरल पदार्थ दें।
-----------
फसलों को इस तरह बचाए
तेज धूप का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। गन्ना, धान, सब्जियां आदि फसलें प्रभावित हो रही हैं। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए 10-12 दिन के अंतराल पर शाम के समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए। खड़ी फसल में कीटनाशकों और रोगनाशक दवा का छिड़काव करें। दोपहर को सिंचाई न करें। दोपहर को धूप से सिंचाई का पानी गर्म हो जाता है, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed