फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Operators are making tickets for old routes, confusion among passengers

Lakhimpur Kheri News: परिचालक पुराने रूट का बना रहे टिकट, यात्रियों में असमंजस

Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Operators are making tickets for old routes, confusion among passengers
लखीमपुर खीरी। फरधान रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से रोडवेज बसों के रूट में आई तब्दीली से किराए पर असमंजस हो गया है। कभी यात्रियों को किराया 54 रुपये पड़ता है तो कभी 70 रुपये। इसको लेकर रोजाना कहीं न कहीं नोकझोंक भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन

रोडवेज बसें अलीगंज और सिंकदराबाद रूट से निकाली जा रही हैं। दोनों रूटों का किराया अलग है। सिंकदराबाद से 70 और अलीगंज से 67 रुपये किराया है, लेकिन कुछ परिचालक टिकट को लेकर असमंजस पैदा कर रहे हैं। कुछ चालक फरधान क्रॉसिंग वाले पुराने रूट का टिकट निकाल रहे हैं। जिसका किराया 54 रुपये है, जबकि कुछ चालक नए रूट के टिकट बना रहे, जिनका कराया 67 और 70 रुपये हैं।
विज्ञापन

यह मनमानी ज्यादातर शाहजहांपुर और गोला डिपो के चालक करते हैं। इधर, फरधान क्राॅसिंग बंद होने और नए रूट बनने पर रोडवेज बस का किराया 11 से 14 रुपये तक बढ़ा है। लखीमपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नफासत अली ने कहा कि परिचालकों को नए रूट का टिकट बनाना चाहिए, लेकिन कुछ पुराने रूट का बना रहे हैं, जो गलत है। ऐसे परिचालकों को चिह्नित कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लखीमपुर-गोला हाईवे से निकलती हैं 60 से अधिक बसें
लखीमपुर से गोला हाईवे पर रोजाना 60 से अधिक रोडवेज बसें विभिन्न डिपो की गुजरती हैं। इसमें गोला डिपो की 30, लखीमपुर डिपो की पांच, शाहजहांपुर डिपो की छह, बरेली, पीलीभीत, मेरठ आदि कई डिपो की रोडवेज बसें गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed