{"_id":"685eda20f01406ab030c4def","slug":"only-three-days-left-children-will-be-welcomed-with-a-tilak-on-their-forehead-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149142-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महज तीन दिन शेष... माथे पर तिलक लगाकर होगा बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महज तीन दिन शेष... माथे पर तिलक लगाकर होगा बच्चों का स्वागत
Fri, 27 Jun 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मियों के अवकाश के बाद एक जुलाई से परिषदीय स्कूल एक बार फिर से बच्चों की उपस्थित से गुलजार होंगे। तीन दिनों का समय शेष बचा है। स्कूल खुलने के दौरान पहुंचने वाले बच्चों का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्कूलों को सजाने संवारने के अलावा उनके माथे पर तिलक और एमडीएम में लजीज भोजन परोसा जाएगा।
जिले में संचालित होने वाले 3106 परिषदीय स्कूलों में करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नवीन सत्र के बाद ग्रीष्मावकाश हुआ तो स्कूलों में सन्नाटा पसर गया। इधर ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां समाप्त होने में महज तीन शेष हैं, ऐसे में विभाग बच्चों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पहले दिन स्कूलों को फूलों और रंगोली बनाकर सजाया जाए वहीं स्कूल आने वाले हर छात्र-छात्रा का तिलक वंदन किया जाए। बताया कि स्कूल आने वाले हर बच्चे को एमडीएम में लजीज व्यंजन उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां अभिभावक जागरूक होंगे वहीं बच्चे का स्कूल के प्रति व्यवहार अच्छा होगा।
विज्ञापन
शुरू होगा स्कूल चलो अभियान
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़े इसको लेकर दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान की शुरूआत होगी। इस दौरान स्कूल से दूरी बनाने वाले बच्चों को दोबारा स्कूल तक लाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। ताकि वह हर रोज अपने बच्चे को स्कूल भेजकर उसका भविष्य संवार सकें। ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल पहुंचे इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।