फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only for fifty rupees Teenager killed

सिर्फ पचास रुपये के लिए  किशोर को मार डाला

Sat, 09 Dec 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Sat, 09 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Only for fifty rupees Teenager killed
हत्या - फोटो : अमर उजाला
- लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

- शनिवार शाम पहुंचा शव, घर में मचा कोहराम 

पचास रुपये का तगादा करने पर शुक्रवार को एक युवक ने शहर के मोहल्ला भुइफोरवानाथ निवासी 15 वर्षीय आदित्य कुमार उर्फ अद्दू की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। शनिवार को उसकी लखनऊ में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। 
मोहल्ला भुइफोरवानाथ निवासी ललित कुमार ने बताया कि सात दिसंबर को उसके पुत्र आदित्य कुमार उर्फ अद्दू और पड़ोस के सुरेंद्र के बीच पचास रुपये का तगादा करने पर कहासुनी हो गई थी। इससे सुरेंद्र खुन्नस खाए हुए था। शुक्रवार की दोपहर बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार ने उसके पुत्र को मोहल्ले में ही दबोच लिया। पुत्र की पहले पिटाई की। बाद में चाकू मार दिया, जिससे आदित्य मौके पर ही गिर गया। उधर, आरोपी उसे मृत समझकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। आदित्य की हालत देख परिवारवालों में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन

घरवाले खून से लथपथ आदित्य कुमार को आननफानन में जिला अस्पताल लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ही घायल के  पिता की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार की शाम शव घर पहुंचा तो परिवार वालों में कोहराम मच गया। घरवालों ने शाम को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने आदित्य की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दर्ज जानलेवा हमले के मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 


चाय-समोसे की दुकान चलाता था आदित्य
एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि मोहल्ला भुइफोरवानाथ निवासी आदित्य कुमार की मोहल्ले में ही चाय-समोसे की दुकान है। बताते हैं कि मोहल्ले के ही सुरेंद्र पर 50 रुपये बकाया निकल रहे थे। सात नवंबर को जब आदित्य ने सुरेंद्र से रुपये मांगे तो विवाद हो गया था। इससे नाराज सुरेंद्र ने अपने एक अन्य साथी की मदद से शनिवार को दुकान के पास ही आदित्य की पिटाई की और चाकू मारकर घायल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed