फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Only BJP to march out of the police station siege

भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर कोतवाली का किया घेराव

Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी। Updated Wed, 13 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Only BJP to march out of the police station siege
bjp - फोटो : amar ujala
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया रोष
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई के नेतृत्व में जुलूस निकाला और कोतवाली मोहम्मदी का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी कोतवाल को सौंपा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे और घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी कोतवाल आनंद शाही को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 16 मई 16 को पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह की लूटी गई रिवाल्वर और मोबाइल बरामद करने, पुवायां मार्ग पर पुलिस चौकी बनवाने, रोड गश्त बढ़ाने, स्मैक तथा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने और गोहत्या को रोकने की मांग की गई और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। इस मौके पर विनोद मिश्रा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, श्याम किशोर अवस्थी, डॉ. विजय पाठक, अंकुर यादव, उमेश वाजपेई, आस्था खरे, मनोज वर्मा, रामजी रस्तोगी, आलोक मेहरोत्रा, शिशिर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, ज्योतिर्मय बरतरिया, अंकित मिश्रा, नीरज रस्तोगी, अदैत कुुमार सिंह, सुशील वर्मा, रंजीत वर्मा, कुलभूषण समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed