फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One way Magh Mela special train will take its last trip from Kasganj today.

Lakhimpur Kheri News: कासगंज से आज आखिरी फेरा लेकर जाएगी वन वे माघ मेला स्पेशल ट्रेन

Mon, 29 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
One way Magh Mela special train will take its last trip from Kasganj today.
मैलानी। रेलवे की ओर से प्रयागराज के माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त सुविधा के लिए चलाई गई कासगंज-झूसी वन वे माघ मेला विशेष गाड़ी मंगलवार को अपना आखिरी फेरा लेकर मैलानी, लखीमपुर होते हुए झूसी जाएगी।
विज्ञापन

एनई रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 00501 कासगंज-झूसी विशेष गाड़ी का संचालन 28, 29 और 30 दिसंबर को किया गया है। लिहाजा यह ट्रेन मंगलवार को अपना आखिरी फेरा लेकर कासगंज से 15.00 बजे प्रस्थान कर बदायूं से 15:50, बरेली सिटी से 17:00, इज्जतनगर से 17:30, भोजीपुरा से 18:10, पीलीभीत से 19:00, पूरनपुर से 19:40, मैलानी से 20:45, लखीमपुर से 21:27, सीतापुर से 22:20 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 11:30 बजे झूसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 00502 लालकुआं-प्रयागराज वन वे विशेष गाड़ी का संचालन भी 30 दिसंबर को एकल यात्रा के लिए किया गया है। यह ट्रेन मंगलवार को लालकुआं से 15:00 बजे चलकर भोजीपुरा से 16:50, पीलीभीत से 17:35, पूरनपुर से 18:20, मैलानी से 19:20, लखीमपुर से 20:10, सीतापुर से 21:00, बुढ़वल से 21:25, गोंडा से 23:45, बस्ती से 00:52, गोरखपुर से 02:40, देवरिया सदर से 03:50, मऊ से 05:30, औड़िहार जंक्शन से 06:30, वाराणसी जंक्शन से 07:45, बनारस सिटी से 08:00, माधोसिंह से 08:40, ज्ञानपुर रोड से 08:57 बजे चलकर बुधवार को सुबह 10:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस गाड़ी में भी दो एसएलआर सहित 16 कोच लगाए जाएंगे और सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मैलानी-पीलीभीत मार्ग की ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

मैलानी। मैलानी-पीलीभीत रेलमार्ग पर संचालित ट्रेनों का समय एक जनवरी से बदल जाएगा। लिहाजा, यात्री परिवर्तित समय के हिसाब से स्टेशन पहुंचे, वरना ट्रेन छूट जाएगी। इज्जतनगर मंडल के रेल अधिकारियों के मुताबिक, एक जनवरी से मैलानी से सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर छूटने वाली ट्रेन नंबर 55358 पूर्व निर्धारित समय के बजाय पांच बजकर 35 मिनट पर छूटेगी। मैलानी से शाम छह बजकर पांच मिनट पर छूटने वाली ट्रेन नंबर 55362 अब शाम पांच बजकर 55 मिनट पर छूटेगी। इसी तरह पीलीभीत से सुबह छह बजकर 55 मिनट पर छूटने वाली ट्रेन नंबर 55357 एक जनवरी से सुबह सात बजकर दस मिनट पर छूटेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 55360 मैलानी से सुबह दस बजकर 45 मिनट के बजाय दस बजकर 40 मिनट पर छूटेगी। संवाद

---मैलानी-सीतापुर पैसेंजर पौने दो घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई गई




मैलानी। मैलानी-सीतापुर पैसेंजर सोमवार को पौने दो घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई गई। ट्रेन नंबर 55081 मैलानी-सीतापुर पैसेंजर का यहां से छूटने का समय अपरान्ह दो बजकर पांच मिनट है। सोमवार को इस ट्रेन को पौने दो घंटे पुनर्निर्धारित किया गया। इसके चलते यह ट्रेन यहां से शाम चार बजकर दो मिनट पर रवाना हो सकी। निर्धारित समय के दो घंटे बाद ट्रेन रवाना होने से कड़ाके की सर्दी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed