{"_id":"68126269a32ef277740a103f","slug":"one-nation-one-election-will-save-money-and-time-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144740-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वन नेशन-वन इलेक्शन से होगी धन और समय की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वन नेशन-वन इलेक्शन से होगी धन और समय की बचत
विज्ञापन
कार्यशाला में संबोधित करते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
पसगवां। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पर्याप्त संख्या बल के आधार पर वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक को पास करेगी। इससे समय और धन की बचत होगी।
कार्यशाला को संबाेधित करते हुए विधायक ने कहा, किसी कारणवश लोकसभा और विधानसभा भंग होती है, तो शेष अवधि के लिए मध्यावधि चुनाव होगा। लोकसभा विधानसभा चुनाव के नब्बे दिन के अंदर पंचायतों के चुनाव कराने की व्यवस्था विधेयक में होगी। उन्होंने कवयित्री नेहा सिंह राठौर की टिप्पणी की निंदा की।
संयोजक सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज के संचालक मंडल के अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी ने कहा, वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक मोदी सरकार का एक महत्वपूर्ण सुधार कार्य होगा। रमेश त्रिवेदी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनूप कुमार सिंह, बरवर मंडल अध्यक्ष अनुज सिंह चौहान, सर्वेश बाबू मिश्रा और उदित सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।