{"_id":"5d20e7668ebc3e6cca5d7ed4","slug":"one-man-dead-in-accedent-lakhimpur-news-bly3676617186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
महंगापुर पावर हाउस के पास रोड पर खड़े मवेशी से एक बाइक टकरा गई। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पलिया सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घोला गांव निवासी कश्मीर सिंह उर्फ कालू का 32 वर्षीय पुत्र गुरचरन सिंह बाइक से संपूर्णानगर की तरफ किसी काम से जा रहा था। इस दौरान महंगापुर पावर हाउस के पास काफी संख्या में खड़े मवेशी से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें गुरचरन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।