{"_id":"683752895a5ed6f7710f0ba2","slug":"one-lab-sealed-notice-issued-to-six-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-146928-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक लैब सील, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक लैब सील, छह को नोटिस
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार को पसगवां सीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. निशांत गुप्ता ने मैगलगंज पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बे में संचालित कुल सात चिकित्सा जांच केंद्रों की जांच की। इस दौरान एक लैब को सील करते हुए छह के संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान मैगलगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब में अनियमितताएं सामने आईं। इसके संचालक केवल अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस प्रस्तुत कर सके, जबकि पैथोलॉजी लैब बिना किसी रजिस्ट्रेशन के संचालित थीं। डॉ. गुप्ता ने मौके पर ही पैथोलॉजी लैब को सील करने की कार्रवाई की।
इसके अतिरिक्त टीम ने कस्बे में संचालित अन्य पैथ केयर कलेक्शन सेंटर, इंडियन पैथोलॉजी, शुभी पैथोलॉजी, मां पैथोलॉजी, विनायक पैथोलॉजी, नित्यम पैथोलॉजी समेत छह पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। जांच में इन लैब के पास पूरे दस्तावेज नहीं मिले। अधिकतर संचालक अधूरे या संदिग्ध कागजात प्रस्तुत कर सके। इस पर नोडल अधिकारी ने सभी संचालकों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।