फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One hunter arrested in an attempt to hunt, three absconding

शिकार के प्रयास में एक शिकारी गिरफ्तार,तीन फरार

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
One hunter arrested in an attempt to hunt, three absconding
पकड़ा गया शिकारी। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग में वन्यजीव का शिकार करने की कोशिश में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपी के पास एक खाबड़ और बांका बरामद हुआ।
विज्ञापन

गोला रेंज की पूर्वी बीट के कंपार्टमेंट तीन में शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों की टीम ने चार लोगों को खाबड़ लगाते हुए देखा। वन कर्मियों की टीम नजदीक पहुंची तो शिकार करने वाले मौके से भाग खड़े हुए। इस पर वन कर्मियों ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को दबोच लिया। हालांकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पूछताछ में पकड़े गए शिकारी ने आना नाम करन पुत्र बसंत निवासी बाबागंज थाना गोला बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मांस के लिए जंगली जानवर का शिकार करने के लिए खाबड़ लगा रहे थे। गोला रेंजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed