फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now officers and employees will not be able to come to the office in jeans and T-shirts

Lakhimpur Kheri News: अब जींस व टीशर्ट में दफ्तर नहीं आ सकेंगे अधिकारी और कर्मचारी

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now officers and employees will not be able to come to the office in jeans and T-shirts
लखीमपुर खीरी। सरकारी कार्यालयों में अब अधिकारी-कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति और गरिमा बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय अवधि में अधिकारी-कर्मचारी जींस, टी-शर्ट समेत किसी भी तरह की अनौपचारिक वेशभूषा में नहीं आएंगे। सभी को अपने पद और शासकीय सेवा के अनुरूप शालीन एवं औपचारिक वस्त्र पहनने होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने विभागीय फाइलों के निस्तारण और उन्हें प्रस्तुत करने के तरीके में भी बदलाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार महत्वपूर्ण फाइलें सहायक संवर्ग के कर्मचारियों के माध्यम से हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत की जाती हैं। संबंधित कर्मचारी के पास प्रकरण की पूरी जानकारी न होने से फाइल से जुड़े जरूरी तथ्यों और मामलों पर तत्काल जानकारी नहीं मिल पाती। इससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रकरणों की फाइलें स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करेंगे। फाइल प्रस्तुत करते समय अधिकारी को संबंधित प्रकरण की पूरी जानकारी भी देनी होगी, ताकि निर्णय लेने में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed