फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Promising children get a chance to get admission in Vidyagyan

Lakhimpur Kheri News: होनहार बच्चों को विद्याज्ञान में प्रवेश का मौका

Tue, 01 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Promising children get a chance to get admission in Vidyagyan
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ाई में होनहार बच्चों को विद्याज्ञान आवासीय स्कूल में प्रवेश का मौका मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने के लिए विभाग प्रचार-प्रसार में जुटा है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को बैग, किताबें और स्टेशनरी समेत अन्य सामग्री निशुल्क दी जाती है। कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों के पास सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा तीन, चार और पांच उत्तीर्ण करने का प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र का स्थायी निवासी होना और परिवार की कुल वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय, राजकीय या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा पांच में पढ़ रहे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी केवल एक बार परीक्षा में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। जिले में 29 नवंबर को दो पालियों में प्रारंभिक परीक्षा होगी। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जनवरी के अंतिम या फरवरी के प्रथम सप्ताह में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

-------------
अभिभावक ऐसे करें आवेदन
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं विद्याज्ञान की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट विद्याज्ञान डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं। किसी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001021784 जारी किया गया है। इस पर कॉल कर अभिभावक समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed