Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One driver died in a collision between two trucks

Lakhimpur Kheri News: दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में एक चालक की मौत

Sun, 21 Dec 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 21 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
One driver died in a collision between two trucks
पसगवां। मोहम्मदी-जहानीखेड़ा मार्ग पर रविवार सुबह नौ बजे दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। दूसरा चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


थाना व ग्राम मैगलगंज निवासी चालक अमित पंडित (23) पुत्र रामनिवास मिश्र रूपापुर चीनी मिल से खाली ट्रक लेकर मोहम्मदी की ओर किसी गन्ना क्रय केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदी की ओर से आ रहे धान लदे हुए ट्रक से चंदिला चौराहे के निकट जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें चालक अमित पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक का चालक भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
गन्ना तुलवाकर लाैट रहा किसान ट्रैक्टर से गिरा, मौत
लखीमपुर। थाना मितौली क्षेत्र के गांव बकैहिया निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार रात करीब तीन बजे अजवापुर चीनी मिल से वे गन्ना तुलवाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर लौट रहे थे। मृतक के भतीजे पुष्कर ने बताया कि अचानक वह सीट से नीचे गिर पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

मझगईं। बह्मनपुर कस्बे के पास रविवार को एक कार ने बाइक में पीछे टक्कर मार दी। इससे बाइक का पहिया टूटकर अलग हो गया। हादसे में बाइक चालक आमिर अली निवासी लोधपुरवा घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed