फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One day policemen listened to the problems of the complainants

एक दिन की थानेदार बनीं छात्राओं ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Sun, 24 Jan 2021 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
One day policemen listened to the problems of the complainants
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर होनहार बेटियों को एक दिन का अफसर बनने का मौका मिला। सदर कोतवाली में डीएलएड की छात्रा ने थानेदार बनकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी एसआई जेपी यादव की पुत्री ज्योति यादव उस्मानी डिग्री कॉलेज से डीएलएड की छात्रा है। रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत उसे एक दिन का कोतवाली सदर का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ज्योति यादव ने चार्ज लेने के बाद महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधितों को निस्तारण के आदेश भी दिए। उसके बाद प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह और एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय के साथ कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था देखी। कार्यालय का निरीक्षण कर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों के बाबत पूछताछ की। छात्रा ने पुलिस की व्यवस्थाएं और कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बन प्रभजोत कौर ने सुनी शिकायतें
गोला गोकर्णनाथ। मिशन शक्ति के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के हड़ेला फार्म निवासी एवं ग्रीन फील्ड एकेडमी हरगांव की कक्षा 12 की छात्रा प्रभजोत कौर ने सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बनकर शिकायतें सुनीं। प्रभजोत कौर ने सीओ आरके वर्मा, कोतवाल अरविंद कुमार पांडे, इंस्पेक्टर राजेश यादव के साथ महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय का निरीक्षण कर शिकायतें सुनीं। प्रभजोत ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं, छात्राओं में आत्मविश्वास जगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बनीं उत्कर्षिता
पसगवां। उत्कर्षिता शुक्ला ने पसगवां कोतवाली का एक दिन का चार्ज संभाला। प्रभारी निरीक्षक उत्कर्षिता ने महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली कार्यालय का निरीक्षण किया और महिला अपराधों व निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी ली। उत्कर्षिता ने जन समस्याओं को सुनकर अधीनस्थों को उसके समाधान के आदेश भी दिए। संवाद
मैलानी की थाना प्रभारी बनीं लक्ष्मी यादव
मैलानी। पुराना बाजार निवासी रामप्रकाश यादव की पुत्री और बीए की छात्रा लक्ष्मी यादव को थाना प्रभारी बनाया गया। लक्ष्मी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल कर कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी लक्ष्मी देवी ने कार्यालय के अभिलेख आदि देखे और एफआईआर की बाबत मालूमात की। संवाद
बीए की छात्रा शिल्पी बनीं थाना प्रभारी
फरधान। बीए की छात्रा शिल्पी शुक्ला को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। नए थाना प्रभारी ने ड्यूटी निरीक्षण रजिस्टर चेक किया। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्या सुनीं। मौके पर पांच शिकायतें आईं। संवाद

एक दिन के लिए आस्था ने संभाला मितौली थाने का प्रभार
मितौली। मितौली थाना में इंटर की छात्रा आस्था सिंह को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान आस्था सिंह ने थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मैस आदि का जायजा लिया और आए तीन फरियादियों की शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण भी कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed