{"_id":"65c68eaf5abedaa43f0711f4","slug":"one-accused-arrested-with-130-bags-of-cannabis-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114256-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 130 बोरी भांग के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 130 बोरी भांग के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी टिंकू-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। रामापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बेड़नापुर के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान भांग से भरी एक डीसीएम को पकड़ा है। डीसीएम में 130 बोरी (52 क्विंटल) भांग भरी थी। डीसीएम लखीमपुर बहराइच की ओर जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपी भाग गए। जांच में गाड़ी के कागज भी जाली निकले हैं।
बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान बेडनापुर पुल के समीप निर्माणाधीन ड्रग्स वेयर हाउस के सामने पुलिस ने डीसीएम रोककर ड्राइवर से कागजात मांगे, तो वह बगलें झांकने लगा। कागजात फर्जी होने की दशा में डीसीएम की तलाशी की गई तो 130 बोरी अवैध भांग बरामद हुई। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। उसने अपना नाम टिंकू श्रीवास्तव निवासी ग्राम चितहला, महोली जिला सीतापुर बताया। वहीं, दो आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, मामले में एएसपी पवन कुमार गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी भारी मात्रा में भांग कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
अब तक की सबसे बड़ी भांग की बरामदगी
जिले में गांजा, स्मैक आदि पकड़ी जाती रही है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में भांग की बरामदगी पहली बार हुई है। इसके पीछे किसी बड़े गैंग के शामिल होने की आशंका है। पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस बारीक से बारीक बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य तमाम पहलुओं का खुलासा हो सकता है।