{"_id":"6a14ab5c54d2b1af9405936d","slug":"on-the-first-day-of-nautapa-people-were-suffering-due-to-intense-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-175972-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नौतपा के पहले दिन ही भीषण गर्मी ने तपाया, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नौतपा के पहले दिन ही भीषण गर्मी ने तपाया, लोग बेहाल
Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी से कुछ इस बचते बाइक सवार। संवाद
लखीमपुर खीरी। नौतपा शुरू होते ही जिले में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। सोमवार को तेज धूप और उमस भरी हवाओं ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा।
सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि दोपहर तक सड़कें और बाजार सूने नजर आने लगे। मौसम विभाग ने अगले नौ दिनों तक और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान औसत से 3.3 डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर के समय गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम दिखाई दी। लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लगाकर घरों से बाहर निकले। बाइक सवार चेहरा ढंककर सफर करते दिखे, जबकि राहगीर पेड़ों और दुकानों की छांव में रुक-रुककर राहत तलाशते रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी नौतपा का असर साफ दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों को तेज धूप के बीच परेशानी उठानी पड़ी। कई किसानों ने दोपहर में खेतों से लौटना ही बेहतर समझा। गांवों में तालाबों और हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चे और युवा पानी में उतरकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
-- -- -- -- -- --
नौतपा में बरतें ये सावधानियां
लगातार पानी, ओआरएस और तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें।
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर बाहर निकलें।
बासी और अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।
बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में न रहने दें।
तेज बुखार, उल्टी, चक्कर या बेहोशी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।