{"_id":"5794b6b14f1c1bcc38c4b578","slug":"on-monday-the-grp-active-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन सोमवार को लेकर जीआरपी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन सोमवार को लेकर जीआरपी सक्रिय
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
railway station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह भर ट्रेनों में चलेगा एस्कोर्ट, गोला स्टेशन पर सोमवार को तैनात होंगे अतिरिक्त छह सिपाही
सावन माह शुरू होते ही शिवभक्तों ने ट्रेनों से गोला पहुंचना शुरू कर दिया है। इससे ट्रेनों में भीड़ होने लगी है। ट्रेनों में सफर करने वाले शिवभक्त और यात्रियों को कोई समस्या न हो इसको लेकर जीआरपी एसओ ने शाम की ट्रेनों में एस्कोर्ट की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिससे शिवभक्तों के साथ-साथ महिला यात्रियों की सुरक्षा हो सके।
सावन का महीना शुरू होते ही सैकड़ों शिवभक्त प्रतिदिन ट्रेनों से छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए जीआरपी ने भी कमर कस ली है। यात्री और शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए शाम की ट्रेनों में एस्कोर्ट की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। खासकर सोमवार को होने वाली भीड़ से निपटने के लिए जीआरपी के आला अधिकारियों ने गोला स्टेशन पर सिपाहियों की संख्या भी बढ़ा दी है। हालांकि गोला जीआरपी चौकी पर एक एसआई और पांच सिपाहियों की तैनाती है लेकिन इसके बावजूद हर सोमवार को छह सिपाहियों को अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसमें पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, सीतापुर से एक-एक सिपाही और जीआरपी लाइन से दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। वहीं हर सोमवार को जीआरपी एसओ मानवेंद्र पाठक को भी गोला स्टेशन पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सावन के सोमवार को लेकर दिशा निर्देश मिले थे। हर सोमवार को गोला स्टेशन पर छह अतिरिक्त सिपाही तैनात रहेंगे। मैं भी सोमवार को गोला स्टेशन पर रहूंगा। यात्रियों और शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन
-मानवेंद्र पाठक, एसओ जीआरपी