{"_id":"65468e27e81fb3369800df98","slug":"omkar-shines-in-divisional-level-taekwondo-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-8896-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंडलस्तरीय ताइक्वांडो में चमकीं ओमकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंडलस्तरीय ताइक्वांडो में चमकीं ओमकार
विज्ञापन
मेडल पहनाकर बांकेगंज की बिटिया का किया गया सम्मान।
बांकेगंज। सीतापुर जिले के तरणताल स्टेडियम में आयोजित मंडलस्तरीय माध्यमिक विद्यालय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बांकेगंज की बेटी ओमकार भारद्वाज ने अंडर-17 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
स्टेशनपुरवा निवासी स्वर्गीय विपिन शर्मा की पुत्री ओमकार भारद्वाज (11) गोला के सेंटजांस स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। हाल ही गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर में आयोजित अंडर-19 जनपदीय चैंपियनशिप में उसने पहला स्थान पाया था। इसके बाद उसका चयन मंडलस्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुआ। सीतापुर के तरणताल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ओमकार ने छह जिले सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली समेत लखनऊ के छह खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
मुख्य अतिथि तरणताल स्टेडियम के हेड कोच सुरेंद्र लाल ने बिटिया को गोल्ड मेडल पहनाकर उसकी हौसलाअफजाई की। मंडलस्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद ओमकार का चयन राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है। ओमकार अपनी इस सफलता का श्रेय पिता विपिन शर्मा, माता सुचेता, बाबा श्याम सुंदर शर्मा और खेल कोच शहबाज अली को देती हैं। इस सफलता पर पूर्व विधायक विनय तिवारी, लव शर्मा, प्रेम सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।