{"_id":"65e0dfa646e07dc0c50118df","slug":"oil-worth-rs-530-lakh-seized-on-suspicion-of-adulteration-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115368-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मिलावट के संदेह पर 5.30 लाख की कीमत का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मिलावट के संदेह पर 5.30 लाख की कीमत का तेल सीज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन, पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्तरूप से दुकानों पर छापा मारा। मिलावट के संदेह पर टीम ने बड़ी मात्रा में लाखों की कीमत में खाद्य तेल को सीज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि 27 और 28 फरवरी को संयुक्त टीम ने मोहम्मदी के पूर्वी लखपेडा में रवि गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता व राम कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। सरसों तेल के सात नमूने भरे। प्रशांत गुप्ता के प्रतिष्ठान से भी तेल का भी नमूना लिया गया। प्रतिष्ठानों में 3.25 लाख रुपये का 281 टिन राइस ब्रान ऑयल (3815 किलोग्राम), दो लाख रुपये कीमत का 117 टिन (1695 किलोग्राम) सरसों का तेल सीज किया गया। कृत्रिम रंग से बनी चाय को भी सीज किया गया।
चाय में कृत्रिम रंग मिलाकर जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेचे जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा ने 25 फरवरी को अरमान अली पुत्र मकसूद अली पलिया पठान-1 के यहां से चाय का नमूना लिया था। 26 फरवरी को पलिया चौकी चौराहा स्थित गर्ग गुड्स ट्रांसपोर्ट के पास 150 किलोग्राम बिक्री के लिए भेजी गई चाय का नमूना संग्रहीत कर शेष 48000 कीमत की चाय सीज की।