{"_id":"61cb604e4548647f2e6dab03","slug":"oil-boys-surrounded-and-beaten-in-sitapur-accused-of-firing-lakhimpur-news-bly470740932","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में ओयल के लड़कों को घेरकर पीटा, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में ओयल के लड़कों को घेरकर पीटा, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विवाद में आठ घायल, दो नामजद आरोपियों के खिलाफ जनपद सीतापुर के थाना हरगांव में मुकदमा दर्ज
ओयल। पड़ोसी जनपद सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में गए कुछ लड़कों की वहीं के युवकों ने घेरकर पिटाई कर दी। मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला बगिया निवासी शिवम सिंह, अजीत राज, तुषार और नितेश जायसवाल पड़ोसी जनपद सीतापुर के थाना हरगांव में एक बिरयानी की दुकान पर गए थे। जहां हरगांव थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी यशभ, आदिल उर्फ आशिफ और शमीर पुत्र कोटेदार के बीच विवाद हो गया और जमकर लाठी डंडे चले। मामला शांत होता इससे पहले ही सूचना पर कस्बे के चार और युवक पहुंच गए, जिन्हें देख वह सब वहां से भाग खड़े हुए। जब कस्बे के आठों युवक वहां से वापस अपने घर कार और बाइकों से आ रहे थे तभी विशेष समुदाय के युवकों ने घेरकर करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों के साथ पिपरा गांव के पास ईंट, पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि उनपर दबंगों ने उन पर असलहों से फायरिंग भी की, जिसमें आठों युवक घायल हो गए। युवकों का आरोप है कि उन लोगों ने हरगांव और खीरी पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। देर रात करीब नौ बजे नाराज लोगों ने लखीमपुर-सीतापुर हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये। जिसके बाद जागी ओयल पुलिस ने पीड़ितों को अपनी सुरक्षा में लेकर थाना हरगांव पहुंचाया। वहीं कस्बे में गरम माहौल की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी रंधा सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और कस्बे का निरीक्षण कर लौट गए।
इस बावत थानाध्यक्ष हरगांव ने बताया कि मिली तहरीर के अनुसार सभी घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कर दिया गया है, दो नामजद आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।