{"_id":"692f26b02b40f9415104418a","slug":"officials-woke-up-two-night-shelters-with-32-beds-were-built-in-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-162570-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जागे अफसर, शहर में 32 बेड के साथ बनाए गए दो रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जागे अफसर, शहर में 32 बेड के साथ बनाए गए दो रैन बसेरे
Tue, 02 Dec 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
ओवर ब्रिज के नीचे बनाया गया रैन बसेरा। स्रोत: नगर पालिका
लखीमपुर खीरी। शीतकाल के मद्देनजर नगर क्षेत्र के निराश्रित व जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित ठहराव उपलब्ध कराने के लिए आखिरकार नगर पालिका परिषद ने दो रैन बसेरों की व्यवस्था कर दी। मंगलवार को इन दोनों रैन बसेरों का शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका के अनुसार, पहला रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे तैयार किया गया है, जिसमें 20 पुरुष व 4 महिलाओं के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं, दूसरा रैन बसेरा रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बनाया गया है, जहां 4 पुरुष और 4 महिलाएं रात में सुरक्षित रूप से ठहर सकेंगी। पालिका प्रशासन का कहना है कि दोनों स्थानों पर बिस्तर, प्रकाश, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया है। इससे पहले अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा।
शुभारंभ कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि ठंड के मौसम में रैन बसेरा जैसी सेवाएं बेसहारा लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होती हैं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता समरा सईद, लिपिक यतेंद्र बहादुर, अमित सोनी, आरआई फैज खां, बजरंग शर्मा, पिंटू बाथम सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।