फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Officials conducted a surprise inspection of the district jail

Lakhimpur Kheri News: अधिकारियों ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Wed, 17 Dec 2025 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Officials conducted a surprise inspection of the district jail
जेल में निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता करते जिला जज व अन्य अ​धिकारी। स्रोत: जेल प्रशासन
लखीमपुर खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज की अगुवाई में बुधवार को जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला जज शिव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, प्राधिकरण के सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पाण्डेय तथा सीजेएम प्रमोद कुमार यादव ने जेल अधिकारियों और जेल चिकित्सक के साथ अस्पताल वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती 12 बंदियों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। बीमार बंदियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा जेल की पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। मशीन से तैयार की जा रही रोटियों को जिला जज ने स्वयं परखते हुए बंदियों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बालक बैरक में निरुद्ध बंदियों से उनकी उम्र संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बैरक में बंद 31 महिला बंदियों से खानपान और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला बंदियों की समय-समय पर महिला चिकित्सकों से जांच कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वरिष्ठ जेलर डीकेवर्मा, डिप्टी जेलर डीपीएस राठौर, जेल चिकित्सक दीपांतर और अधिवक्ता सईद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed