फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Officers forgot the promise of road construction, villagers are preparing for protest

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण का वादा भूले अफसर, ग्रामीण धरना प्रदर्शन की तैयारी में

Tue, 15 Oct 2024 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Officers forgot the promise of road construction, villagers are preparing for protest
तिकुनिया मझरा खैरेटिया का बदहाल मार्ग। संवाद
लखीमपुर/ममरी। गोला से भरतपुर जाने वाला सात किलोमीटर मार्ग पूरी तरह से जर्जर और खस्ताहाल है। इस पर गुजरना किसी खतरे से कम नहीं। क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। ग्रामीण करीब आठ साल से मुसीबत झेल रहे हैं, लेकिन कोई भी कुछ सुनने को तैयार ही नहीं। सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीण अब धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोला, सिकंद्राबाद, वेदाखेड़ा, पिपरिया, बेलवा, मूडा विष्णु होते हुए भरतपुर जाने वाला सात किलोमीटर का मार्ग आठ साल से खस्ताहाल है। इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं, जिस पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव के दौरान मौका मिला और सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर वोट न डालने का फैसला लिया।
विज्ञापन

वोट से बहिष्कार की सूचना पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में गोला तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को चुनाव के बाद सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया था। अब चुनाव निपटे कई महीने गुजर चुके हैं, इसके साथ ही अफसर अपना वादा भी भूल गए हैं। ऐसे में अब ग्रामीण अफसरों को वादा याद दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण, सोमवार को बैठक कर धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला कुछ याद नहीं है। बुधवार को कार्यालय जाऊंगा, उसके बाद ही इसमें कुछ बता सकता हूं। अगर सड़क खस्ताहाल है तो जरूर उसका प्रस्ताव भेजा गया होगा। - राम लखन, सचिव मंडी समिति, गोला गोकर्णनाथ





मामले को दिखवाता हूं। अगर सड़क का निर्माण अब तक नहीं कराया गया है तो संबंधित विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को दिक्कत न हो। - विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला



दो जिलों को जोड़ने वाला मझरा-खैरेटिया मार्ग जर्जर
तिकुनिया। जिला बहराइच को जोड़ने वाला मझरा-खैरेटिया मार्ग बाढ़ व बारिश के बाद बदहाल हो गया है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
तिकुनिया से खैरटिया मझरा पूरब बांध मार्ग बहराइच जिले की सड़क में मिलता है। इसके चलते दोनों जिलों के नागरिकों का रोजाना आवागमन होता है। इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने 10 साल पहले बनवाया था। इसके बाद इस सड़क की कोई सुधि नहीं ली गई।
हालत यह है कि पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मार्ग पर विशालकाय गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। सीमा की सड़क का निर्माण करा रहे अभियंता विवेक आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क का निर्माण बॉर्डर डेवलपमेंट योजना के तहत कराया जाएगा। संवाद




सड़क चौड़ीकरण की भेंट चढ़ गए 14 पेड़
बांकेगंज। गोला-बांकेगंज और कुकरा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए करीब 50 में से गोला रेंज के 14 कदम के पेड़ आ गए हैं। वन विभाग ने इन पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। इसके तहत मंगलवार से वन निगम ने इन पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है।

गोला से होते हुए बांकेगंज और कुकरा मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इसका चौड़ीकरण किया जाना है। इस चौड़ीकरण में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज के करीब 35 पेड़ जद में आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर वन निगम इन पेड़ों का कटान करा रहा है। छपान के बाद यह पेड़ वन निगम को सौंप दिए गए हैं। वन निगम ने इन पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। संवाद

तिकुनिया मझरा खैरेटिया का बदहाल मार्ग। संवाद

तिकुनिया मझरा खैरेटिया का बदहाल मार्ग। संवाद

तिकुनिया मझरा खैरेटिया का बदहाल मार्ग। संवाद

तिकुनिया मझरा खैरेटिया का बदहाल मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed