फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nutritious food has not arrived for three months... anger among beneficiaries

Lakhimpur Kheri News: तीन महीने से नहीं आया पुष्टाहार... लाभार्थियों में आक्रोश

Thu, 19 Dec 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nutritious food has not arrived for three months... anger among beneficiaries
लखीमपुर खीरी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार देने के लिए प्रत्येक माह पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था है, लेकिन तीन महीने से तेल, दाल और दलिया न मिलने से लाभार्थियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी लाभार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कुछ लाभार्थियों को एनआरएलएम की तरफ से पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन लखीमपुर, धौरहरा सहित कई ब्लॉकों में वह भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख से अधिक लाभार्थी हैं, जिसमें बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। लाभार्थियों की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार की ओर से पुष्टाहार वितरण किया जाता रहा है। सितंबर महीने तक पुष्टाहार वितरित हुआ, लेकिन उसके बाद नहीं बांटा गया। पुष्टाहार न मिलने से लाभार्थियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आपूर्ति नहीं कर पा रहा एनआरएलएम
जिले में नौ ब्लॉक में पुष्टाहार तैयार करने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां से पुष्टाहार तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। डिमांड अधिक और उत्पादन कम होने से अधिकांश लाभार्थियों को समय से पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। इधर, तीन महीने से नेफेड की ओर से भी आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसी वजह से जिले में पुष्टाहार का संकट है और लाभार्थी इससे वंचित हैं।
-------------
पुष्टाहार में मिलती है ये सामग्री
छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए 500 ग्राम तेल, 500 ग्राम दाल, एक किलो दलिया। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को 500 ग्राम तेल, एक किलो दलिया और एक किलो दाल। गर्भवती महिलाओं को 1.50 किलो दलिया, एक किलो दाल और 500 ग्राम तेल प्रत्येक माह दिए जाने की व्यवस्था है।

-----------
तीन महीने से दाल, तेल और दलिया का स्टाक नहीं है। लाभार्थी शिकायत करते हैं, तो उनको समझाना पड़ता है।
- दीपा वर्मा, सीडीपीओ लखीमपुर
ऊपर से ही पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। सितंबर के बाद से पुष्टाहार नहीं आया है। जब आपूर्ति होगी तो वितरण किया जाएगा।
सुरजीत सिंह, सीडीपीओ धौरहरा-मितौली
----------
जिले में अक्टूबर से पुष्टाहार का वितरण नहीं हो सका है। तकनीकी कारणों से सप्लाई बंद है। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी है। पुष्टाहार विरतण न होने की खूब शिकायतें आ रही हैं।
भारत प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed