{"_id":"64a466c1f8d9f30b6d0c2774","slug":"ntca-team-reached-dudhwa-national-park-to-investigate-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-572-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एनटीसीए की टीम जांच करने पहुंची दुधवा नेशनल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एनटीसीए की टीम जांच करने पहुंची दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
पलियाकलां। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की टीम दुधवा नेशनल पार्क में बाघों की हुई मौतों की जांच करने सोमवार की देर शाम दुधवा पार्क पहुंची। तीन सदस्यीय टीम को आना था लेकिन यहां केवल दो सदस्य ही जांच करने पहुंचे हैं।
बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क में बीते महीनों में एक साथ कई बाघों व तेंदुए की मौत होने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा एक टीम का गठन किया था। तीन सदस्यीय टीम में दुधवा के फील्ड डायरेक्टर रह चुके शैलेष प्रसाद के नेतृत्व में टीम को दुधवा पार्क में जांच करने के लिए आना था। जांच का कार्य काफी पहले होना था लेकिन उसमें कुछ देरी हुई। सोमवार की देर शाम को तीन सदस्यीय टीम के बजाय जांच करने के लिए एनटीसीए की दो सदस्यीय टीम ही पहुंची।
इस टीम में एनटीसीए के उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह व वन संरक्षण के विशेषज्ञ आरके सिंह शामिल रहे। टीम ने यहां आकर सबसे पहले वर्तमान समय में तैनात पार्क के अधिकारियों से जानकारी ली। उसके बाद पार्क के डीडी डाॅ रंगाराजू टी ने बाघों की मौत की सभी घटनाओं के बारे में विस्तार से पूछा। अधिकारियों के बयान भी लिए जो क्षेत्र से संबंधित थे और मौके पर मौजूद भी थे। इसके बाद टीम निघासन बफरजोन के ग्राम लठौआ गांव गई जहां पर भी टीम ने मुआयना किया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि बुधवार को भी टीम घटनास्थलों का जायजा लेने के लिए जाएगी। दुधवा के डीडी डाॅ. रंगाराजू टी ने बताया कि दो सदस्यीय एनटीसीए की टीम यहां जांच करने पहुंची है।