{"_id":"66a7e7cf95673176ca07cc26","slug":"now-the-first-lesson-is-being-taught-explanation-from-the-teacher-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-125905-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब पढ़ाया जा रहा पहला पाठ... शिक्षिका से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब पढ़ाया जा रहा पहला पाठ... शिक्षिका से स्पष्टीकरण
विज्ञापन
रतसिया स्कूल का निरीक्षण करती हुई डीमए दुर्गा शक्ति नागपाल- स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को ब्लॉक बेहजम के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतसिया का निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका पूर्णिमा कृषि विज्ञान का प्रथम पाठ पढ़ाती मिलीं। इस पर डीएम ने कहा कि जुलाई समाप्त होने को है। अगर पहला पाठ अब पढ़ाया जा रहा तो कोर्स कब खत्म होगा। उन्होंने एबीएसए को शिक्षिका का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील, सफाई आदि व्यवस्थाएं देखी। कक्षा-चीन और चार के बच्चों से पहाड़ा पूछा और हिंदी की किताब पढ़वाकर उनका ज्ञान परखा। कक्षा पांच के बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए। हल करने वाले बच्चों के लिए तालियां भी बजवाई।
बच्चों की संख्या कम होने पर डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाएं। एबीएसए को निर्देश दिए कि स्कूलों में प्रकाश, पंखा, पंप आदि चालू स्थिति में होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से डीपीआरओ विशाल सिंह, डीपीओ (आईसीडीएस) भारत प्रसाद, बीडीओ श्रद्धा सिंह, बीईओ देवेश राय मौजूद रहे।