फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now teachers will teach using hi-tech kit

Lakhimpur Kheri News: अब हाईटेक किट का प्रयोग कर पढ़ाएंगे शिक्षक

Fri, 19 Apr 2024 04:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Now teachers will teach using hi-tech kit
डॉ. दिनेश कुमार-स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों को गणित-विज्ञान माइक्रोस्केल किट मिलने वाली हैं। साथ ही प्रत्येक किट के साथ यूजर मैनुअल पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पुस्तिका की सहायता से उक्त विषयों के शिक्षक-शिक्षिका किट में रखे उपकरणों का किस तरह से प्रयोग करना है, इसके बारे में जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 53 राजकीय कॉलेजों को 11-11 विज्ञान और गणित की किट उपलब्ध कराई जाएंगी। राजकीय इंटर और राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेजों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को गणित और विज्ञान विषय में दक्ष बनाने के लिए शासन ने पहल शुरू की है। स्कूलों में अब दोनों विषयों को समझने और सीखने के लिए किट भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षा को विज्ञानोत्परक बनाने के उद्देश्य से यह किट प्रदान की जाएंगी। इसमें प्रत्येक किट के साथ उसकी यूजर मैनुअल पुस्तिका भी दी जाएगी। इससे शिक्षक-शिक्षिका किट में रखे उपकरणों का सही से प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं नित नए वैज्ञानिक नवाचार कर विज्ञान वर्ग के सभी मुख्य विषयों (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में ज्ञानार्जन के लिए किट तैयार की गई हैं।

किट की यह हैं विशेषताएं
1. विज्ञान व गणित किट पोर्टेबल होता है।
2. किट का प्रयोग करने में प्रयोगशाला सामग्री बहुत ही कम खर्च होगी।
3. शिक्षक पढ़ाचे वक्त इसका प्रयोग आसानी से कर सकते हैं।
4. छात्र-छात्राओं में नवाचार की जिज्ञासा का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed