फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now ECG test will be done at CHC also

Lakhimpur Kheri News: अब सीएचसी पर भी होगी ईसीजी जांच

Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Now ECG test will be done at CHC also
लखीमपुर खीरी। हृदय से जुड़ी सामान्य बीमारियों की जांच के लिए ईसीजी कराने वाले मरीजों को अब जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मरीजों को ईसीजी जांच की सुविधा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी।
विज्ञापन


अब तक मरीजों को ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच के लिए जिला अस्पताल ओयल की दौड़ लगानी पड़ती थी। एक जांच के लिए घंटों परेशान होना पड़ता था। मरीजों की सुविधा के लिए विभाग ने कुंभी और बिजुआ सीएचसी को छोड़कर अन्य सभी सीएचसी पर ईसीजी जांच की यह सुविधा शुरू कर दी है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बांकेगंज, बेहजम, धौरहरा, ईसानगर, लखीमपुर अर्बन, मितौली, मोहम्मदी, नकहा, निघासन, पलिया, पसगवां, फरधान, फूलबेहड़, रमियाबेहड़ में ईसीजी जांच शुरू की है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ईजीसी करने के लिए प्रत्येक सीएचसी के दो-दो कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed