फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now Dudhwa Tiger Reserve will be closed on June 25

Lakhimpur Kheri News: अब 25 जून को बंद होगा दुधवा टाइगर रिजर्व

Thu, 13 Jun 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Now Dudhwa Tiger Reserve will be closed on June 25
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार। फाइल फोटो।
पलियाकलां। सैलानियों के लिए खुशखबरी है। इस बार दुधवा टाइगर रिजर्व 15 जून को बंद नहीं होगा। मानसून में देरी और सैलानियों की संख्या को देखते हुए पार्क के पर्यटन सत्र को दस दिन बढ़ा दिया गया है। पार्क का पर्यटन सत्र 25 जून को खत्म होगा।
विज्ञापन


15 नवंबर को दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र का आगाज होता है और हर साल मानसून सत्र को देखते हुए 15 जून को संपन्न कर दिया जाता है। मानसून सत्र में बारिश होने से जंगली रास्ते खराब हो जाते हैं और उन पर वाहनों का चलना संभव नहीं होता है। इस वजह से पर्यटन सत्र संपन्न किया जाता है, लेकिन इस साल मानसून सत्र में देरी होने के कारण पर्यटन सत्र दस दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

पार्क सूत्रों के अनुसार, पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद यहां अच्छी तादाद में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बीते कई दिनों से पार्क में लगातार बाघ दिख रहे हैं। सैलानियों की अच्छी तादाद भी दुधवा के पर्यटन सत्र के बढ़ने का कारण बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीलीभीत में होटल संचालकों की हुई थी बैठक

नौ जून को पीलीभीत के एक होटल में होटल व्यवसायियों और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक में पर्यटन सत्र को बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। लखनऊ से आए अधिकारियों के समक्ष होटल व्यवसायियों और नेचर गाइडों ने पर्यटन सत्र को 30 जून तक बढ़ाने की मांग रखी थी। अधिकारियों ने लखनऊ स्तर से इस पर आगे कार्यवाही की बात कही। अब पार्क का पर्यटन सत्र 30 जून तो नहीं, लेकिन 25 जून तक बढ़ाया गया है। उस बैठक में दुधवा के एफडी ललित कुमार वर्मा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीडी आदि शामिल हुए थे।



----------------------
उच्चाधिकारियों द्वारा पार्क के पर्यटन को दस दिन बढ़ाते हुए पर्यटन सत्र 25 जून को संपन्न करने के निर्देश मिले हैं। जिसका लेटर भी जारी हो गया है। ऐसे में पार्क का पर्यटन सत्र अब 25 जून तक रहेगा।

ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed