{"_id":"6856f8e57b0019cbda05e18d","slug":"now-deliveries-can-be-done-through-surgery-at-chc-nighasan-too-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148727-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब सीएचसी निघासन पर भी हो सकेंगे सर्जरी से प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब सीएचसी निघासन पर भी हो सकेंगे सर्जरी से प्रसव
Sat, 21 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए सीएचसी निघासन में सर्जरी से प्रसव की सेवा शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने से विषम परिस्थितियों में उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी निघासन पर भी गर्भवती महिलाओं के लिए एलेक्टिव सिजेरियन (प्री प्लान ऑपरेशन) की सेवा शुरू हो गई है। क्षेत्र के गांव मिर्जागंज निवासी गर्भवती नाजरीन पत्नी रियाज खान का चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया। टीम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार निश्चेतक, डॉ. नीतू वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. शशि प्रभा महिला चिकित्सक, अनिल यादव ओटी टेक्नीशियन, शैली वर्मा स्टाफ नर्स व लक्ष्मी वार्ड आया शामिल रहीं।
सीएमओ ने बताया कि अब जनपद में जिला महिला चिकित्सालय सहित सीएचसी गोला, पलिया, मोहम्मदी, मितौली व निघासन को मिलाकर छह तहसीलों में गर्भवती महिलाओं के लिए यह सेवा शुरू कर दी गई है।