फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now computerized post mortem and medical reports will be available

Lakhimpur Kheri News: अब कंप्यूटराइज्ड मिलेगी पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट

Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now computerized post mortem and medical reports will be available
लखीमपुर-खीरी। सरकारी अस्पतालों में दशकों से चली आ रही हस्तलिखित पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने की परंपरा अब खत्म होगी। दरअसल, डॉक्टरों की लिखावट पढ़ना मुश्किल होता है। रिपोर्ट बनाने में भी समय लगता है। अब कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट देने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अब तक सभी तरह की डॉक्टरी रिपोर्ट हाथ से लिखकर दी जाती थीं। हाथ से लिखी रिपोर्ट को पढ़ना काफी मुश्किल होता था। अक्सर उसे समझने के लिए पुलिस को डॉक्टरों से संपर्क करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं करना होगा। अब मौके पर ही कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट दी जाएगी। इसे पढ़ना आसान होगा। साथ ही उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ का अंदेशा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट और दुर्घटना के मामलों में संबंधित लोगों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जाता है। इनकी रिपोर्ट हाथ से ही तैयार की जाती है। शवों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी डॉक्टर हाथ से लिखकर तैयार करते हैं, लेकिन अब सारी रिपोर्ट कंप्यूटर से तैयार होंगी। उनका रिकॉर्ड भी कंप्यूटर में ही रखा जाएगा, ताकि दोबारा जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में ही रिपोर्ट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर लगे कंप्यूटर
कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर कंप्यूटर सिस्टम लगा दिए गए हैं। ऑपरेटर भी तैनात कर दिए हैं। इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऑपरेटरों के प्रशिक्षित होने तक दोनों तरीके से रिपोर्ट दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सिर्फ कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट ही दी जाएगी।

वर्जन
कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट दिए जाने की व्यवस्था शुरू हो चुकी है। अभी शुरूआत दौर है। ऐसे में कंप्यूटराइज्ड और लिखित दोनों प्रकार की रिपोर्ट दी जा रही है। धीरे-धीरे यह व्यवस्था पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड कर दी जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। - डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed