फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now CHC will call to get the vaccine by calling

अब फोन कर वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाएंगे सीएचसी

Sun, 16 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now CHC will call to get the vaccine by calling
फरधान। सीएचसी फरधान से अब लोगों के पास कॉल करके दूसरी डोज वैक्सीन लगने की जानकारी ली जाएगी। दूसरी डोज न लगने पर सीएचसी बुलाकर उन्हें वैक्सीन लगवाई जाएगी। इसके लिए 40 टीमों में 25 शिक्षक, पांच पंचायत राज ऑपरेटर, 15 आशा समेत कई कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शत प्रतिशत कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए दो दिन विशेष अभियान के तहत चालीस हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए सीएचसी फरधान में 40 टीमें लगाई गई है जिनको प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेयी ने बताया डीपीआरओ सौम्यशील सिंह के निर्देशन में टीमों को लगाया गया है। शनिवार को सीएचसी फरधान में फोन करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। विभाग से चालीस हजार लोगों लिस्ट मिली है। इनके पास फोन करके टीमें जानकारी लेंगी उनको कोविड की दूसरी डोज लगी है या नहीं। अगर नहीं लगी है तो उन्हें चिन्हित कर दो दिन के अंदर दूसरी डोज लगवाई जाएगी। टीमें प्रतिदिन पांच सौ लोगों को फोन कर वैक्सीन लगवाने के लिए पूछेंगी। अगर दूसरा डोज नहीं लगा होगा तो उनकी सूची बनाकर दो दिन के अंदर वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed