फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now a natural shield for the fields will be made in the district

Lakhimpur Kheri News: अब जिले में बनेगा खेतों का प्राकृतिक कवच

Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now a natural shield for the fields will be made in the district
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिले में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआईआरसी) स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर में प्राकृतिक खेती के लिए जैव उत्पाद और ऑर्गेनिक स्प्रे तैयार होंगे, जो रासायनिक उत्पादों की तुलना में सस्ते और किफायती होंगे। कृषि विभाग ने सेंटर संचालन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

सेंटर से प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी, नीमास्त्र समेत अन्य जैव उत्पाद उपलब्ध होंगे। यहां गोबर, गोमूत्र, धतूरा, अरंडी, नीम, गुड़ और बेसन जैसी सामग्री से विभिन्न प्रकार के ऑर्गेनिक स्प्रे तैयार किए जाएंगे, जिन्हें किसानों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों को कम लागत में प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जैव उत्पाद मिलेंगे और जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि जिले में मोहम्मदी और बेहजम क्षेत्र के किसान सबसे अधिक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इन्हीं क्षेत्रों में सेंटर स्थापित किया जाएगा। दोनों क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती के 10-10 क्लस्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---अनुभव रखने वाले किसानों को प्राथमिकता----
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सेंटर संचालन के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), जैव उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और प्राकृतिक खेती का अनुभव रखने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक के पास जैव उत्पाद तैयार करने और उनके भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। साथ ही गोबर, गोमूत्र और फसल अवशेष (बायोमास) की उपलब्धता के लिए निकट में गौशाला या पशुधन होना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंटर शुरू होने से प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed